फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गर्मी में फूड प्वॉइजनिंग के मामले बढ़े.. फ्रिज में रखा खाना गर्म करके खाने से हो रहे बीमार

Sat, 23 May 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। घर में शाम को बचा खाना लोग फ्रीज में रखकर सुबह गर्म करके खा रहे हैं। उनमें से अधिकांश लोग बीमार पड़ जा रहे हैं। जांच में ऐसे लोगों में फूड प्वॉइजनिंग की समस्या पाई जा रही है। डॉक्टर उन्हें जरूरी सलाह देकर घर भेज दे रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज और सीएचसी-पीएचसी पर ऐसे मामलों और रोगियों की की संख्या बढ़ी है। डॉक्टरों ने उल्टी-दस्त और बीमारी के पीछे डॉक्टरों ने जब हिस्ट्री जांची तो इसमें फ्रिज में रखा या बासी खाना खाने की बात सामने आई है। ऐसे में चिकित्सक ताजा खाने और विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
चिकित्सक बता रहे हैं कि लोग खाना बनाकर फ्रिज में रख देते हैं। दूसरे बार यह समझकर खाते हैं कि वह खराब नहीं हुआ होगा। लेकिन, बार-बार बिजली गुल होने से फ्रिज का तापमान ऊपर-नीचे होता है, इससे भोजन खराब होने की स्थिति में पहुंच जा रहा है।
विज्ञापन

पारा 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इसका सीधा असर किसी न किसी तरह लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जरा सी चूक लोगों को बीमार बना दे रही है। महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज कैली में चक्कर, उल्टी दस्त के रोगियों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। खास करके इसमें बच्चे और बुजुर्गों की संख्या अधिक है। इमरजेंसी की बात करें तो 24 घंटे में तकरीबन 15-20 मरीज ऐसे पहुंचे रहे हैं, जिन्हें कई समस्याओं ने एक साथ जकड़ लिया है। चिकित्सकों के मुताबिक जो हिस्ट्री सामने आ रही है या तो कड़ी धूप में थे या फिर खानपान में संतुलन बिगड़ गया है। वहीं, मेडिसिन विभाग की ओपीडी में रोजाना 10 से 15 ऐसी मरीज सामने आ रहे हैं, जिनकी हिस्ट्री लेने पर बासी खाना या सब्जी का सेवन किए जाने की बात सामने आ रही है। फिजीशियन डॉ. बीएल कन्नौजिया ने बताया कि गर्मी में अकसर फ्रिज में खाना रखकर उसे सुरक्षित मान लिया जाता है, लेकिन बार-बार बिजली कटने के कारण इसमें रखे खाद्य पदार्थ के तापमान में उतार-चढ़ाव होता रहता है, ऐसे में इसमें बैक्टिरिया पनपने का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें