फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पलुस्कर व भातखंडे की जयंती पर गूंजा शास्त्रीय संगीत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पंडित ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान की ओर से रविवार को प्रेस क्लब सभागार में महर्षि पं. विष्णु दिगंबर पलुस्कर व पं. विष्णु नारायण भातखंडे की जयंती मनाई गई। इस दौरान शास्त्रीय एवं सुगम संगीत कार्यक्रम आयोजित हुआ।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. विनायक समेत अन्य अतिथियों ने कहा कि संगीत मन को शांति देने के साथ नई ऊर्जा प्रदान करता है। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना व स्वागत गान से हुई। स्वरांग ने राग कामोद, विभोर ने श्याम भजन और श्याम मिश्रा ने बांसुरी वादन प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। बच्चों ने राग मल्हार, कजरी, भजन और कव्वाली की प्रस्तुतियां दीं। संगीत शिक्षक राजेश आर्य, सचिव संतोष श्रीवास्तव, डॉ. नवीन सिंह, रजनी गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें