फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फसल में पानी भर जाने पर घमासान, पुलिसकर्मी घायल

Sat, 25 Jan 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज/कप्तानगंज(बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बैदोलिया अजायब गांव में शुक्रवार की शाम खेत में पानी भर जाने पर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्ष के कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिसकर्मियों पर भी डंडा चला दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजवाया। घायलों की हालत नाजुक होने के कारण डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना से गांव में तनाव का माहौल है।
गांव के आज्ञाराम चौधरी गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे थे। उनके खेत से पानी बहकर कृष्ण कुमार चौधरी के खेत में चला गया। इसी बात पर शाम 5:30 बजे दोनों पक्ष के लोग विवाद करने लगे। कुछ ही देर में मामला तूल पकड़ लिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक आज्ञाराम पक्ष के लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार से कृष्ण कुमार के परिवार पर हमला बोल दिया। घटना में कृष्ण कुमार चौधरी (35), मन्नू (65 ,) पंकज (34) सहित अन्य लोग घायल हो गए। जबकि आज्ञाराम चौधरी पक्ष के रिशु (17) पुत्री राम सिंगार भी चोटिल हैं।
सूचना पर पीआरवी पहुंची तो मनबढ़ों ने एक पुलिस कर्मी के हेलमेट पर वार कर दिया। उसके बाद पुलिस कर्मी ने घटना की सूचना थाने पर दी। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार मिश्रा मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। सीओ हर्रैया संजय सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संवादर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें