बस्ती। उत्तर प्रदेश सिविल कोर्ट स्टाफ सेंट्रलाइज्ड रिक्रूटमेंट 2016-2017 के तहत रविवार को जिले के चार केंद्रों पर लिखित परीक्षा कराई गई। हाईकोर्ट के दिशा-निर्देश पर तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चयन करने के लिए अलग-अलग दो पालियों में परीक्षा हुई।
जिला जज जयशील पाठक के पर्यवेक्षण में परीक्षा प्रभारी/एडीजे अशोक कुमार सिंह ने केंद्रों का भ्रमण कर परीक्षा की शुचिता का जायजा लिया। पहली पाली में चतुर्थश्रेणी के लिए 2880 जबकि दूसरी पाली में तृतीय श्रेणी के 1128 परीक्षर्थियों के लिए जिले में चार केंद्र बनाए गए थे। सिविल कोर्ट के चार एडीजे बतौर आब्जर्वर भ्रमण करते रहे। डेढ़ घंटे के प्रश्नपत्र को हल करने के लिए प्रथम पाली में प्रात: 10 बजे से 11:30 बजे तक का समय निर्धारित था। इसके लिए शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में 504, किसान इंटर कॉलेज में 384, करमादेवी स्मृति महाविद्यालय फुटहिया संसारपुर में 1128 और जीएस महाविद्यालय जामडीह केंद्र पर 864 परीक्षार्थी आवंटित थे। दूसरी पाली में करमादेवी केंद्र पर तृतीय श्रेणी (लिपिक संवर्ग) के 1128 अभ्यर्थियों की परीक्षार्थी रहे। जिला जज एवं परीक्षा प्रभारी/एडीजे के अलावा एडीजे हर्ष अग्रवाल, सीजेएम शैला, एसीजेएम प्रथम प्रमोद कुमार गुप्ता, एसीजेएम द्वितीय मनोज कुमार सचल दल के रूप में परीक्षा का निरीक्षण किए। आब्जर्वर के रूप में करमादेवी केंद्र पर एडीजे विनय खरे, किसान पीजी कॉलेज में एडीजे राम मिलन सिंह, किसान इंटर कॉलेज में एडीजे कृपाशंकर शर्मा और जीएस महाविद्यालय केंद्र पर एडीजे अजय कुमार शाही निगरानी करते रहे।