फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव आज, तैयारियां पूरी

Mon, 16 Oct 2023 12:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सिविल बार परिसर में रविवार को चलती रही चुनाव की तैयारियां। संवाद
विज्ञापन
सुबह आठ से दोपहर 2:30 बजे तक होगा मतदान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के लिए सोमवार को मतदान होगा। सिविल बार परिसर में रविवार दिनभर मतदान की तैयारियां चलती रहीं।
सोमवार को सुबह आठ से दोपहर 2:30 बजे तक मतदान होगा। इसी दिन मतगणना कर परिणाम भी घोषित किया जाएगा। चुनाव मैदान में अध्यक्ष, महामंत्री सहित कुल 11 पदों पर 30 प्रत्याशी ताल ठोंक रहे हैं। करीब 812 मतदाता इनकी किस्मत का फैसला करेंगे।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी मोतीचंद पांडेय ने बताया कि अध्यक्ष पद पर तीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पद पर पांच, महामंत्री पद पर पांच, उपाध्यक्ष के दो पद के लिए चार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दो, कोषाध्यक्ष पद पर दो, संयुक्त मंत्री पद पर पांच प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कार्यकारिणी के सभी 12 सदस्य पहले ही निर्विरोध चुनाव जीत चुके हैं। बताया मतदान के लिए यूपी बार कौंसिल की ओर से जारी सीओपी परिचय पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। इसके बिना मतदान नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें