फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शहर का कंपनीबाग-बड़ेवन मार्ग जल्द होगा फोरलेन

Wed, 24 May 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
फोरलेन में बदलेगी बड़े वन से कंपनी बाग की यही सड़क
विज्ञापन
बस्ती। भारी और छोटे वाहनों की आवाजाही के कारण शहर के व्यस्ततम क्षेत्र कंपनीबाग से बड़ेवन तक की सड़क को फोरलेन में तब्दील करने के लिए पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड एक के प्रस्ताव अब अंतिम दौर में है। सांसद हरीश द्विवेदी की ओर से प्रस्तावित इस मार्ग के 1.75 किमी सड़क की चौड़ाई 14 मीटर होगी। विभागीय सूत्रों ने बताया कि इसका कार्यादेश शासन की सूची में पहले स्थान पर है। यानी अब वह दिन दूर नहीं जब शहर की यह सड़क फोर लेन हो जाएगी और जाम से राहत के चलते इस पर वाहन फर्राटा भरेंगे।
विज्ञापन

शहर के इस महत्वपूर्ण मार्ग पर आए दिन जाम लगता है। इससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे राहत दिलाने के लिए विभागीय अभियंताओं ने तीन बार प्रस्ताव भेजे लेकिन आज भी इस पर मुहर नहीं लग सकी है। इस तकरीबन पौने दो किमी सड़क के लिए 1828.66 लाख रुपये का प्रस्ताव अंतिम बार दो महीने पहले फरवरी में तैयार कर मुख्यालय के जरिए शासन को भेज दिया गया है। शासन स्तर पर इसका कार्यादेश तैयार कर लिया गया है।
-
शहर के लिए उपयोगी है यह सड़क
लखनऊ-गोरखपुर फोरलेन से शहर में आने वाला प्रमुख मार्ग, बड़ेवन ओवरब्रिज से कंपनी तक आता है। इस सड़क से सभी छोटे व भारी वाहन शहर में प्रवेश करते हैं। दशकों पूर्व बनी यह सड़क वैसे तो सात मीटर चौड़ी थी, लेकिन फव्वारा चौराहे से कंपनीबाग तक पीडब्ल्यूडी ने इसे दस मीटर चौड़ा करवा दिया है। इस महत्वपूर्ण सड़क पर सुबह से देर रात तक वाहनों का लंबा जाम लगा रहता है। घंटों जाम से जूझने को स्थिति से जब शासन गंभीर हुआ तो इसे फोरलेन में तब्दील करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड एक को दिए। पीडब्ल्यूडी ने सर्वे कराया और 1.75 किमी सड़क को फोरलेन में तब्दील करने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है।
विज्ञापन

स्वीकृति मिलते ही शुरू हो जाएगी आगे की प्रक्रिया
कंपनीबाग-बडेवन मार्ग को फोरलेन में तब्दील कराने के लिए प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इसके लिए मुख्यालय को हर तरह के अभिलेख भी मुहैया कराए जा चुके हैं। मंजूरी मिलते ही आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। -अवधेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक बस्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें