फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिविर में किशोरों ने सीखे आत्मरक्षा के गुर

Wed, 24 May 2023 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सार्वदेशिक आर्य वीर दल की पहल पर 12 से 18 वर्ष के किशोरों के शारीरिक बौद्धिक एवं चारित्रक उत्थान के उद्देश्य से आर्य वीर दल का आठ दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। आर्य वीर दल के शिविर में राष्ट्र रक्षा का संदेश दिया गया। प्रतिभागियों ने शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए योगासन, यज्ञ व आत्मरक्षा के गुर सीखे।
विज्ञापन

ध्वजारोहण कर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल ने शिविर का उद्घाटन किया। कहा कि चरित्र बल से राष्ट्र की रक्षा संभव है। मुख्य संरक्षक आर्यवीर दल पूर्वी उत्तर प्रदेश ओम प्रकाश आर्य ने कहा कि धर्म की आत्मा वेद है। महर्षि दयानंद ने देश के लोगों को वेद का मार्ग दिखाते हुए राष्ट्र रक्षा को सर्वोपरि बताया है। वही भाव भरने के लिए आर्य वीर दल की स्थापना की गई है, जो संस्कृति रक्षा, शक्ति संचय व सेवा भाव को केंद्र में रखकर देश की रक्षा में सतत प्रयत्नशील है। गरुणध्वज पांडेय ने यज्ञ कराया और यज्ञ के लाभ बताए। बौद्धिक कक्षा में एक्यूप्रेशर चिकित्सक डॉ. नवीन सिंह ने प्रतिभागियों को एक्यूप्रेशर के माध्यम से आपातकालीन व सामान्य रोगों के निदान की जानकारी दी। शिविर संचालक देवव्रत आर्य ने बताया कि शिविर की सूचनाओं का आदान-प्रदान के लिए सार्वदेशिक आर्य वीर दल ने बिंदेश यादव आर्यवीर, राहुल आर्य व अमन श्रीवास्तव को नियुक्त किया है। इस मौके पर योग शिक्षक अभय प्रताप सिंह गुड्डू, रामकमल सिंह, नवलकिशोर चौधरी, राजेंद्र जायसवाल, दिलीप कसौधन, राधेश्याम आर्य, शिवश्याम, दिलीप कुमार, सत्येंद्र वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें