- सीनियर स्टेडियम की टीम ने जीता बास्केटबाल का फाइनल
- शिवांश व आकृति ओझा बनीं शतरंज की चैंपियन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। सांसद खेल महाकुंभ के छठवें दिन की प्रतियोगिताओं का शुभारंभ एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। वाॅलीबाल जूनियर बालक वर्ग का फाइनल मैच नगर बनाम हर्रैया के बीच हुआ। जिसमें नगर ने 2-1 के अंतर से हर्रैया को हराकर प्रतियोगिता को जीत लिया।
बास्केटबाल के सीनियर बालिका वर्ग का फाइनल मैच सीनियर स्टेडियम बनाम आरएन सिंह टीम के बीच खेला गया। जिसमें सीनियर स्टेडियम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आरएन सिंह को 6-0 के अंतर से हराया। जूनियर बालक वर्ग शतरंज के फाइनल में शिवांश त्रिपाठी ने प्रथम, श्याम ललित ने द्वितीय एवं सुब्रत चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में आकृति ओझा ने प्रथम, अनन्या ने द्वितीय एवं सृष्टि जायसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग में जया सिंह ने प्रथम, ईशा श्रीवास्तव ने द्वितीय एवं रिया चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
खो-खो जूनियर बालिका प्रतियोगिता सदर व नगर की टीम के बीच खेला गया। जिसमें नगर ने 2-0 से जीत दर्ज की। दूसरा मैच सल्टौवा व रामनगर के बीच हुआ। इसमें सल्टौवा ने शानदार 6-0 से रामनगर को पराजित किया। तीसरा मैच बहादुरपुर व परशुरामपुर के बीच हुआ। इसमें बहादुरपुर ने 10-0 से परशुरामपुर को शिकस्त दी। कबडडी सीनियर बालिका प्रतियोगिता सदर बनाम कप्तानगंज के बीच हुआ। इसमें सदर ने 9-0 के अंतर से कप्तानगंज को हराया। दूसरा मैच दुबौलिया बनाम बनकटी के बीच हुआ। जिसमें दुबौलिया ने 26-0 के अंतर से बनकटी को हराया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में अजय कुमार वर्मा, रमेश चंद्र गुप्ता, माता प्रसाद त्रिपाठी, प्रभाकर, जगेशर अली, अविनाश चैहान, ओमकार, माधव निषाद, शिव शंकर यादव, रणधीर यादव, मंजीत सिंह, सुनील आदि मौजूद रहे।