अति संवेदनशील केंद्रों पर निष्पक्ष मतदान का बनाया माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
छावनी। सीआईएसएफ जवानों ने छावनी क्षेत्र के गांवों में मार्च किया। इस दौरान अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर निष्पक्ष मतदान का माहौल बनाया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व सीओ हर्रैया अशोक मिश्र, सीआईएसएफ जवानों ने कंपनी कमांडर अखिलेश यादव ने किया।
फ्लैग मार्च छावनी कस्बा, अमोढ़ा, खेसुवा, पचवस, मलौली गोशाईं, जमौलिया, शंकरपुर, विक्रमजोत, केनौना होते हुए नगरा बदली में समापन हुआ। सीओ हर्रैया अशोक मिश्र ने कहा कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र के संवेदनशील मतदान केंद्रों पर निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा का अहसास दिलाने के लिए फ्लैग मार्च किया जा रहा है।
सीआईएसएफ सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, थानाध्यक्ष छावनी सुभाष मौर्य, विक्रमजोत चौकी प्रभारी रितेश सिंह, एसआई चंद्रकांत पांडे सहित छावनी पुलिस, अर्द्धसैनिक बल के जवान शामिल रहे। संवाद