वाल्टरगंज व गौर थाने के मामले
अमर उजाला ब्यूरो
गौर/वाल्टरगंज (बस्ती)। वाल्टरगंज और गौर थाना क्षेत्र की मोबाइल फोन की दो दुकानों में चोरी का मामला प्रकाश में आया है।
सोनहा थाना क्षेत्र के ककरहिया गांव निवासी चंद्रप्रकाश चौधरी की सल्टौआ ब्लॉक रोड पर प्रकाश मोबाइल शॉप के नाम से दुकान है। गुरुवार देर रात लॉक काटकर अंदर घुसे चोर मोबाइल, इन्वर्टर- बैट्री सहित 10 हजार नकदी आदि ले गए। तेज बारिश के कारण गुरुवार शाम छह बजे दुकानदार ने दुकान बंद कर चले गए थे। सुबह लोगों ने शटर खुला देख उन्हें घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। एसओ अटल बिहारी ने बताया कि छानबीन की जा रही है।
वहीं गौर थाना क्षेत्र की आमा चौराहे पर चोर रोशनदान के रास्ते अंदर घुसे और दो लैपटॉप, चार मोबाइल, नगदी आदि पर ले उड़े। दुकानदार निद्धिपुर निवासी राजेश ने बताया कि किराये के मकान में रूम लेकर मोबाइल की दुकान चलाते हैं। गुरुवार को तेज बारिश के चलते दोपहर में ही दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह पहुंचे तो सारा सामान गायब देख दंग रह गए। एसओ पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।