फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सत्र के पहले दिन बच्चों को मिल जाएंगी किताबें

Thu, 29 Feb 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में पहुंची किताब।
विज्ञापन
छह लाख से अधिक आईं किताबें, सत्यापन हुआ शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। परिषदीय स्कूलों के बच्चों को इस बार नया शिक्षा सत्र शुरू होते ही किताबें मिल जाएंगी। असके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कक्षा तीन से आठ तक की 10,49,998 पुस्तकों के सापेक्ष 6,32,214 किताबें आ चुकी हैं।
जिले के 2206 विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक के करब 2.50 लाख बच्चे पढ़ाई करते हैं। नए शिक्षा सत्र से पुस्तकों को समय से छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराने के लिए शासन पूरी तरह से गंभीर है। शासन से भेजी गई डिमांड के अनुसार पहली खेप में 6,32,214 पुस्तकें आ गई हैं। मार्च में सभी पुस्तकें आ जाएंगी। एक अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होगी। कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए 10,49,998 किताबें खरीदने का आदेश दिया गया है। इसके सापेक्ष 6,32,214 उपलब्ध हो गई हैं।
विज्ञापन

अब तक कक्षा एक और दो के लिए दिश निर्देश शासन की ओर से नहीं मिला है। विभाग के मानें तो कक्षा एक और दो के लिए एनसीईआरटी से किताबें आएंगी। बीएसए की अध्यक्षता में बीईओ मुख्यालय और सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी की टीम के सत्यापन के बाद विद्यालयवार किताबों की आपूर्ति की जाएगी। माना जा रहा है कि मार्च के अंत तक सभी विद्यालयों में किताबें पहुंचा दी जाएंगी।
विज्ञापन

बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि इन पुस्तकों को बीआरसी के माध्यम से विद्यालयों तक पहुंचाया जाएगा। एक अप्रैल से नए सत्र की शुरुआत होगी। पहले दिन ही संभ्रांत लोगों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किताबों को वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें