स्काउट गाइड के टेंट का निरीक्षण करते मुख्य अतिथि। स्रोत स्कूल
दुबौलिया। राष्ट्रीय कृषक इंटर काॅलेज रघुराज नगर सूदीपुर में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड का प्रशिक्षण शिविर का बुधवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन मुख्य अतिथि स्कूल के संरक्षक हरिश्चन्द्र सिंह ने बच्चों के तैयार किए गए टेंट का निरीक्षण किया।
प्रधानाचार्य महेश कुमार सिंह ने बच्चों से शिविर के दौरान सीखें गई बातों की जानकारी ली। इस दौरान भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश के प्रशिक्षक विजय कश्यप, गाइड मोना कसौधन ने बच्चों को बिना बर्तन के भोजन बनाने, टेंट पिचिंग, गैजेट निर्माण की जानकारी दी। निरीक्षण में बेस्ट स्काउट में विकास यादव एवं गाइड में निधि तिवारी को चुना गया। इस मौके पर बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।