बस्ती। पल्स पोलियो अभियान के तहत मंगलवार दूसरे दिन बूथ दिवस पर छूटे बच्चों को घर-घर पहुंची टीम से जुड़े कर्मियों ने पोलियोरोधी दवा पिलाई। डीआईओ डॉ. एके चौधरी ने बताया कि दूसरे दिन 90 हजार के करीब बच्चे आच्छादित किए गए। अभी यह अभियान चलता रहेगा। संवाद