फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मैजिक चालक की दबंगों ने की पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के अरजानीपुर के पास सोमवार को कुछ दबंगों ने एक मैजिक गाड़ी को ओवरटेक कर रोक लिया और चालक की पिटाई कर दी। थाना क्षेत्र के बरहपुर पांडेय निवासी संतलाल ने तहरीर में बताया कि वह सोमवार को सुबह 6:30 बजे अपनी पिकअप (मैजिक) लेकर मखौड़ा जा रहे थे। अरजानीपुर के पास पीछे से ओवरटेक कर दो बाइक पर सवार कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली। उन्हें डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी विश्व मोहन राय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें