कलवारी। चौराहे के पर स्थित एक निजी होटल में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन की रविवार को बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग के छापा मारने पर नाराजगी जताई गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. प्रेम त्रिपाठी कहा कि ग्रामीण अंचल में लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तमाम लोग क्लिनिक चला रहे हैं। चिकित्सा विभाग की ओर से अभियान चलाकर इन पर कार्रवाई की जा रही है। यह ठीक नहीं है। यदि यही चलता रहा तो लोगों को चिकित्सा सुविधाओं से वंचित होना पड़ सकता है। इस मौके पर जवाहर लाल विश्वकर्मा, एनके चौहान, तोरब खान, तस्लीम खान, नूरूल्लाह खान, राम अवतार वर्मा आदि मौजूद रहे।