फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बच्चों ने उकेरी विकसित भारत की तस्वीर

विज्ञापन
हर्रैया में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शनी का अवलोकन करते अति​थि स्रोत विभाग
विज्ञापन
हर्रैया। सेवा संकल्प अभियान के तहत बृहस्पतिवार को ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर ब्लॉक स्तरीय चित्रकारी एवं प्रदर्शनी प्रतियोगिता का आयोजन हर्रैया ब्लॉक सभागार में किया गया। इसमें ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हर्रैया योगेंद्र सिंह, ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम के प्रभारी राजेश त्रिपाठी और भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवचरन जायसवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी विजय आनंद ने की।
प्रतियोगिता में बच्चों ने भारत की प्रगति, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, तकनीकी विकास, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों को चित्रकारी व प्रदर्शनी के माध्यम से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक विद्यालय बरहपुर की छात्रा शादिया ने प्रथम, कंपोजिट विद्यालय पूरे अवधी की छात्रा मडोना सिंह ने द्वितीय और कंपोजिट विद्यालय उभाई की छात्रा आयुषी वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में एआरपी संतोष कुमार शुक्ल, मनोज मिश्र, राजीव शुक्ल और रवीश मिश्र शामिल रहे। संचालन विवेक कांत पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें