फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जिले के इतिहास से परिचित होंगे परिषदीय स्कूलों के बच्चे

Mon, 17 Mar 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा तीन व छह के विद्यार्थियों को नए सत्र में जिले से जुड़े पाठ्यक्रम पढ़ने को मिलेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) ने नए सत्र से एक किताब के पाठ्यक्रम में परिवर्तन किया है। इसमें स्वतंत्रता आंदोलन में जिले योगदान, जिले का इतिहास, भूगोल और संस्कृति से बच्चे परिचित होंगे। परिषदीय विद्यालयों में पिछले छह सालों से एनसीईआरटी की पुस्तकें भी पढ़ाई जा रही हैं। कक्षा एक से आठ तक लगभग सभी कक्षाओं में एनसीईआरटी की पुस्तकें चल रही है। नए सत्र से परिषद ने कक्षा तीन व छह के एक पुस्तक में यूपी स्पेशल पाठ्यक्रम जोड़ा है। इस पाठ्यक्रम के जरिए बच्चों को यूपी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
परिवर्तित पाठ्यक्रम में बच्चों को अपने जिले के संबंध में पूरी जानकारी मिलेगी। मसलन स्वतंत्रता आंदोलन में जिले का योगदान, महापुरुषों की जीवनी और जिले के तीर्थस्थल, इतिहास, भुगोल आदि को इसमें शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों ने पाठ्यक्रम को बच्चों के हित में बताया है। शिक्षकोंं का कहना है कि इससे बच्चों को जिले के संबंध में पूरी जानकारी हो पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें