बस्ती। बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में शहर के एक होटल में मीना मंच के तहत जिला स्तरीय प्रगति-स्वाभिमान और सफलता की ओर- 2 बाल उत्सव का आयोजन हुआ। इसमें 14 विकास खंडों से आए बच्चों ने अपनी विविध प्रतिभाओं का अनोखा प्रदर्शन किया। पूरे आत्मविश्वास से बच्चों ने बदलाव की कहानी सुनाई। अपने भीतर छिपे नेतृत्व क्षमता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
इस दौरान बच्चों के चेहरे पर आत्मविश्वास की चमक और दृढ़ता साफ झलक रही थी। मुख्य आकर्षण का केंद्र मीना मंच के जरिये प्रस्तुत मेरे बदलाव की कहानी रही। बच्चों ने अपने जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तनों को भावपूर्ण ढंग से साझा किया। उन्होंने यह बताने की कोशिश किया कि मीना मंच उनके लिए कितना उपयोगी साबित हो रहा है।बदलाव की कहानी सुनाने के अलावा बच्चों ने सामाजिक मुद्दों के मुद्दों के प्रति सजग बनने की प्रेरणा दी। उनकी सशक्त अभिव्यक्तियों ने लोगों को भावुक कर दिया।
इस दौरान लोगों ने तालियों की गूंज कर उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित कराई गई। स्वाभिमान, शिक्षा का अधिकार, बाल अधिकार, लैंगिक समानता, जलवायु परिवर्तन और सामाजिक कुरीतियों के विरोध जैसे विषयों पर पोस्टर बनाए गए। बीएसए अनूप कुमार तिवारी ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि उन्हें पढ़ाई से लेकर अन्य रचनात्मक गतिविधियों में विभाग हर संभव मदद पहुंचाएगा।
जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अमित सोनी ने कहा कि मीना मंच बच्चों को कुशल मार्गदर्शन देने में काफी कारगर सिद्ध हो रहा है। अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
बजड़ौह पंचायत को बड़ोह से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग के बीच चैंथ खड्ड पर पुलिया की दरकार। संवाद