हरैया नगर पंचायत के थानेश्वर नगर वार्ड में लगी आग से जली झोपड़ी-संवाद
हरैया। नगर पंचायत के थानेश्वर नगर वार्ड (थाना खास) में बच्चो के खेल में जलाई तीली से लगी आग से दो झोपड़ियां जलकर राख हो गई। घटना में आग से झुलसी दो बकरियों में एक मौत हो गई। रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे गांव के बच्चे सड़क के किनारे खेल रहे थे।
लोगों के अनुसार खेल खेल में एक बच्चे के जलाई गई माचिस की तीली से आग लग गई और पास में स्थित बदलूराम के घर के सामने अनाज व अन्य सामान रखने के लिए बनी झोपडी में फैल गई। जब तक लोग मौके पहुंचते आग ने सियाराम की झोपड़ी को भी चपेट में ले लिया। आग में बदलूराम की झोपडी में रखा अनाज व अन्य सामान जल गया। सियाराम की झोपडी में बंधी दो बकरियां झुलस गंई। जिसमे से एक की मौत हो गई। पीड़ित बदलूराम की पत्नी इस वार्ड की सभासद हैं। घटना की जानकारी होने पर नायब तहसीलदार शौकत अली व हल्का लेखपाल मौके पर पहुंचे और हुई क्षति का ब्यौरा लिया।