बाल दिवस यानी देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर शहरी क्षेत्र के स्कूलों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कहीं मेला लगा तो कहीं नन्हे-मुन्नों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। कई स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच चाचा नेहरू याद किए गए।
शहर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में चाइल्ड लाइन की टीम ने फिल्म प्रदर्शित कर बच्चों का मनोरंजन किया। इसके अलावा सिटी मांटेसरी स्कूल में बाल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जीवीएम कान्वेंट स्कूल में बाल दिवस पर मेले का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। मेधावियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक संतोष सिंह और प्रधानाचार्य विजय लक्ष्मी सिंह ने किया। नेहरू युवा केंद्र में जन्मदिन स्थापना दिवस के रूप में मनाया गया। डॉन वॉस्को स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यालय के प्रबंधक राजेश मिश्र और संरक्षक सुमन रानी मिश्र ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आरसीसी पब्लिक स्कूल में बाल दिवस को पर्यावरण संरक्षण दिवस के रूप में मनाया गया। निदेशर्क इं. शैलेष चौधरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य योगेश शुक्ल ने बाल दिवस का शुभारंभ किया। लिटिल फ्लॉवर कान्वेंट स्कूल में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रबंधक सुरेंद्र कुमार सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बेलाड़ी स्थित डॉ. आरजीएस पब्लिक कान्वेंट इंटर कॉलेज में बाल मेला आयोजित किया गया। सेंट्रल एकेडमी में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसका उद्घाटन प्रबंधक जेपी तिवारी ने किया।
ग्रीन वैली एकेडमी मिश्रौलिया में बाल मेला आयोजित किया गया। यहां मुख्य अतिथि समाज कल्याण अधिकारी रणविजय सिंह रहे। इंदिरा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस पर तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यहां मुख्य अतिथि राना दिनेश प्रताप सिंह रहे। फिनिक्स पब्लिक स्कूल गांधी नगर में खेलकूद के साथ बाल दिवस मनाया गया। सरला इंटरनेशनल एकेडमी मेें नृत्य प्रतियोगिता के बीच बाल दिवस मनाया गया।