फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुआनो में बाढ़ फिर भी जान जोखिम में डाल रहे बच्चे

विज्ञापन
बस्ती में उफनाई कुआनो नदी को तैरकर पार करते बच्चे। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
कुआनो में बाढ़ फिर भी जान जोखिम में डाल रहे बच्चे
विज्ञापन

तहसीलदार बोले- जल्द ही सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे
बस्ती। जिला मुख्यालय स्थित अमहटघाट इन दिनों हाई रिस्क जोन बना हुआ है। कुआनो नदी का जलस्तर बारिश के चलते लगातार बढ़ रहा है। इसी नदी में बच्चे मौत के गोते लगा रहे हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते अब तक यहां डूबने से कई मौते हुई हैं।
विज्ञापन

गर्मियों में स्थानीय इलाकों के बच्चे खेलने के लिए नदी तट पर पहुंचते हैं। कुछ तो ऐसे भी होते हैं, जो अपनी बहादुरी का प्रदर्शन करने के लिए नदी में सीधा पुल से छलांग लगा देते हैं। कुछ ऐसे भी हैं, जो तैर कर नदी की धारा को पार करने का करतब दिखाते हैं, इन्हीं सबके बीच कई बार हादसा भी हो जाता है। परिजन व प्रशासन दोनों लकीर पीटते नजर आते हैं। वर्ष-2019 में इसी तट पर शनिवार की दोपहर करीब सवा दो बजे नहाते समय शहर के पुराना डाकखाना निवासी संजय कुमार का 12 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार गहरे पानी में चले जाने के चलते डूब गया, जबकि उसी के साथ नहा रहे दूसरे बच्चे को तट पर मौजूद कुछ लोगों ने बचा लिया। यही नहीं यहां से कई लोग पारिवारिक कलह के चलते भी अपनी जान दे चुके हैं। तहसीलदार सदर पवन जायसवाल कहते हैं कि निरीक्षण कर जल्द ही सुरक्षा के इंतजाम कराए जाएंगे। कहते हैं कि बारिश के मौसम में नदियां उफान पर रहती हैं, ऐसे में इनसे दूरी ही उचित है। अभिभावकों को अपने बच्चों को देखना चाहिए कि वो कहां जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें