फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश भरने में मासूम डूबी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कलश भरने में मासूम डूबी, मौत
विज्ञापन

महराजगंज। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बघौडा गांव के किनारे स्थित रवई नदी में कलश में जल भरने गई 10 वर्षीय मासूम का पैर फिसल गया। जिससे वह डूब गई। मौजूद लोगों ने आनन-फानन में निकाला और सीएचसी पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के बघौडा गांव निवासी शिवनरायन की 10 वर्षीय बेटी गुड़िया नवरात्र में कलश स्थापना के लिए रविवार को गांव के किनारे स्थित रवई नदी तट पर गई। कलश में जल भरने के दौरान अचानक पैर फिसल गया जिससे गहराई में जाकर डूब गई। हादसे के दौरान वहां मौजूद लोग दौड़े। तत्काल बचाव का प्रयास करने लगे। कुुछ ही देर की मशक्कत के बाद उसे नदी से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना क्षेत्राधिकारी कलवारी अनिल सिंह व थानाध्यक्ष कप्तानगंज सौदागर राय सहित मौके पर पहुच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें