चेचक से शिवा की हुई मौत। फाइल फोटो
आमभारी गांव में शुक्रवार की रात चेचक से पीड़ित 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई। ना क्षेत्र के मौत की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को गांव में दवा वितरित की।
श्रीचंद का 13 वर्षीय पुत्र शिवा व पारसनाथ का पांच वर्षीय पुत्र आयुष एक सप्ताह से चेचक से पीड़ित थे। परिवार वाले इलाज कराने के बजाय माली से झाड़ फूंक कराते रहे। इस दौरान पारसनाथ का पुत्र स्वस्थ हो गया, जबकि श्रीचंद के पुत्र शिवा की बीती रात मौत हो गई। परिजनों ने शनिवार को संसारीपुर के मुर्दहवा घाट पर शव दफन कर दिया। चेचक से मौत की सूचना पर सीएचसी हर्रैया प्रभारी डॉ. आर के सिंह ने स्वास्थ्य टीम में धीरेंद्र , अमरेश सिंह व एएनएम कृष्णावती वर्मा को भेजकर शनिवार को दवा बंटवाई। एएनएम ने बताया कि इस गांव में बुधवार को टीकाकरण था तब भी किसी ने चेचक की जानकारी नहीं दी गई। शिवा के मौत की पुष्टि करते हुए कहा कि गांव में टीम ने भ्रमण कर लिया है किसी भी घर में कोई सदस्य चेचक से पीड़ित नहीं है, मगर सुरक्षा की दृष्टि से छिड़काव व दवा वितरण कर दिया गया है।