फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विवाह : नाबालिग जोड़े को कराया अलग

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में बाल विवाह रोकने के लिए अभियान चल रहा है। अब तक चले अभियान में टीम ने एक जोड़े को अलग किया है। इस जोड़े ने निर्धारित आयु सीमा का ख्याल नहीं रखा था और बालिग होने से पहले ही शादी के बंधन में बंध गए थे।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास विभाग का कहना है कि बाल विवाह आज भी समाज में व्याप्त एक गंभीर समस्या है, जो बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य को गहरा आघात पहुंचाती है।
इसे समाप्त करने के लिए सरकार और सामाजिक संगठनों द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। दिसंबर माह में 1098 पर एक कॉल आई, जिसमें बताया गया कि पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के एक गांव में एक जोड़े ने बाल विवाह कर लिया है।
विज्ञापन

इसके बाद विभागीय टीम मौके पर पहुंची। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए दोनों परिवार के लोगों को समझाया और लड़की-लड़के को अलग-अलग रहने के लिए निर्देशित किया गया। इसके बाद दोनों को अलग कर दिया गया।
बताया गया कि लड़की की आयु 17 साल से कम और लड़के की उम्र 20 साल से कम पाई गई थी। बाल संरक्षण अधिकारी वीना सिंह ने बताया कि अभियान के तहत बाल विवाह रोकने की शपथ दिलाई जा रही है। अब तक 5359 लोगों को शपथ दिलाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें