फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हादसे में घायल बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉल्टरगंज। बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित सोनहा कस्बे में शनिवार की रात लगभग नौ बजे एक ट्रक की टक्कर से घायल मासूम की उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। सोनहा कस्बा निवासी सरताज (8) पुत्र शमशाद किसी काम से घर से निकलकर जा रहा था। बस्ती डुमरियागंज मार्ग पार करते समय वह एक ट्रक की चपेट में आ गया था। पुलिस की मदद से परिजन उसे सल्टौआ अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल में देर रात बालक की मौत हो गई। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें