फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मारपीट के मामले में चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के बेलसड़ गांव निवासी युवक से मारपीट के मामले में पुलिस ने रविवार को दो नामजद समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है। थाना क्षेत्र के बेलसड़ गांव निवासी निखिल कुमार मौर्य पुत्र प्रमोद कुमार मौर्य ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि शनिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे अपने गांव के विजय मौर्य की दुकान के बाहर बेंच पर बैठा था। उसी समय नरसिंहपुर गांव निवासी आदित्य सिंह, पैकोलिया गांव निवासी रुद्र प्रताप सिंह और दो अज्ञात लोग आए और पुरानी रंजिश को उसे पीटने लगे। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर बाइक से भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार यादव ने बताया कि चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर युवक को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी गौर भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें