फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लंगूर के हमले से बालक छत से गिरकर घायल

Fri, 18 Oct 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत। बस्थनवां गांव में बृहस्पतिवार को लंगूर बंदर के हमले में बालक छत से गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन

बस्थनवां गांव निवासी रमेश कुमार का 10 वर्षीय बेटा युवराज घर की छत पर टहल रहा था। अचानक लंगूरों के झुंड के एक बंदर के हमले में डरकर जान बचाने के लिए भागा। अनियंत्रित होकर छत से गिरकर घायल हो गया। परिजन उसे लेकर निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे।
विज्ञापन

गांव के अजय कुमार तिवारी, कमला प्रसाद तिवारी, राधेश्याम, सतीश यादव, जिलाजीत चौधरी आदि का कहना है कि चार साल से दो दर्जन से अधिक लंगूरों के झुंड से ग्रामीण परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें