फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लड़कियों से मारपीट में चार पर केस

Fri, 18 Oct 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कलवारी। मिर्जापुर गांव में पूजा करने जा रही लड़कियों से मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में तुलसीराम निवासी मिर्जापुर थाना कलवारी ने लिखा है कि सोमवार की सुबह करीब आठ बजे उनकी बेटी मधु व रेशमा काली माता मंदिर पर दिलीप के दरवाजे से होकर पूजा करने जा रही थीं। दिलीप के दरवाजे के सामने पहुंचते ही उसने गाली देनी शुरू कर दी। लड़कियों ने विरोध किया तो दिलीप, नीलम, कांती व जगदीश की पत्नी ने गाली देते हुए मारापीटा तथा जान से मारने की धमकी भी दी। थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें