फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर बालक की मौत
विज्ञापन

बभनान (बस्ती)। पड़ोसी जनपद गोंडा के खोडारे थाना क्षेत्र अंतर्गत जिगरिया के समीप ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चालक पर गैर इरादतन हत्या के आरोप में केस दर्ज किया।
थानाक्षेत्र के सबना गांव निवासी रामजी ने खोड़ारे पुलिस को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनका भतीजा सुमित (14) साइकिल से नए नगर चौराहे से से घर आ रहा। जिगरिया मंदिर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली उसके ऊपर चढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक खोड़ारे प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर के चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें