बस्ती। टाउन क्लब में नृत्य धाम कथक अकादमी की ओर से आयोजित आठ दिवसीय शास्त्रीय नृत्य कार्यशाला का रंगारंग समापन सोमवार को हुआ। बाल कलाकारों और प्रशिक्षुओं ने अपनी प्रस्तुतियों से मन मोहा। मास्टर शिव ने बताया कि कोलकाता की टीम के नेतृत्व में आयोजन हुआ।
राना दिनेश प्रताप सिंह, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, सचिन श्रीवास्तव, महिला थानाध्यक्ष शालिनी सिंह, डॉ. फारूक सिद्दीकी, मनमोहन श्रीवास्तव, सत्येंद्र श्रीवास्तव, अश्विनी श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, कलाकार मास्टर सृजिता सरकार, श्रेया जोद्दार, शिति टिकादर शालिनी ने आयोजन पर प्रकाश डाला। शानवी वर्मा, आर्ची कश्यप, गौरी प्रजापति, अवि त्रिपाठी, ऐश्वर्या सिंह, संजना, सपना ने धानी ओ धानी धिर धिर धानी पे प्रस्तुति दी। संगीता उपाध्याय, ममता यादव, पिंकी, रजनी, सृष्टि मिश्रा, हरीश कुमार तिवारी अनिल मिश्रा साक्षी सिंह, सुधीर सरिता त्रिपाठी, प्रियंका प्रजापति, इंद्रेश यादव, धीरेंद्र कुमार वर्मा, सुषमा वर्मा, आरोही शुक्ला, प्रेमलता सिंह, सुहानी वर्मा, पिंकी, रितेश, आदित्य मौजूद रहे। संवाद