फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पुरखों के गांव बढ़नी पहुंचे मुख्य सचिव... लगाई चौपाल

Mon, 12 Feb 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
बढ़नी में मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र लाभा​थियों को किट वितरित किया। संवाद
विज्ञापन
कप्तानगंज ब्लॉक क्षेत्र के बढ़नी गांव में लगाई गई प्रदर्शनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र रविवार को कप्तानगंज ब्लॉक के बढ़नी मिश्र गांव पहुंचे। यहां आयोजित चौपाल को संबोधित किया। उन्होंने 2047 तक विकसित राष्ट्र के निर्माण में सभी से भागीदारी का आह्वान किया। बढ़नी को अपने पूर्वजों का गांव बताकर वह स्थानीय नागरिकों के दिल में उतर गए। इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का विजन है। उन्होंने गांव के मंदिर में दर्शन करने के बाद लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया। मौजूद लोगों को पंचप्रण की प्रतिज्ञा दिलाई। अच्छे कार्यों के लिए ग्राम प्रधान राजबली को प्रशस्तिपत्र सौंपा। कहा कि बढ़नी मिश्र महर्षि वशिष्ठ के आश्रम वाला गांव है।यहीं से निकलकर हमारे पूर्वज वर्तमान के मऊ जनपद में पहाड़ीपुर नामक गांव बसाया। इस गांव को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने के लिए 1.39 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

मनरेगा के तहत मत्स्य तालाब के किनारे उन्होंने पौधारोपण किया। स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र तथा स्वास्थ्य उपकेंद्र का निरीक्षण भी किया। उन्होंने पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत बृज नरायन सिंह एवं दीपिका दुबे को 10-10 लाख, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत अनूप कुमार तिवारी को 25 लाख, ओडीओपी के तहत लक्ष्मण शर्मा को 10 लाख तथा स्वयं सहायता समूह ऋण योजना के तहत भारत बुटिक समूह को दो लाख का डेमो चेक प्रदान किया। स्मार्टफोन, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, टेलरिंग आदि योजनाओं के पात्रों को लाभान्वित किया।
इस दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, उद्यान, कृृषि, बेसिक शिक्षा, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, मतदाता जागरूकता (स्वीप), जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र, बैंकिंग आदि की ओर लगाई गई प्रदर्शनी का मुख्य सचिव ने अवलोकन किया। बच्चों ने तमाम मॉडल भी दिखाए।
विज्ञापन

...
मुख्य सचिव ने उतारी मनोरमा की आरती
मुख्य सचिव भ्रमण कार्यक्रम के दौरान शाम को मखौड़ा धाम पहुंचे। यहां उन्होंने मनवर आरती कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने राम जानकी मंदिर में पूजन- अर्चन किया।इस मौके हरैया विधायक अजय सिंह, डीएम अंद्रा वामसी, एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी, मंदिर के मुख्य पुजारी सूर्यनारायण दास वैदिक, श्रीश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें