फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव रेणुका कुमार ने कोठिली में लगाई चौपाल 

विज्ञापन
समीक्ष्‍ाा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सल्टौआ। 
विज्ञापन

ब्लॉक क्षेत्र की कोठिली ग्राम पंचायत में सोमवार को महिला एवं बाल विकास की प्रमुख सचिव और जिले की नोडल अधिकारी रेणुका कुमार ने चौपाल लगाई। विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। लोगों का दर्द है कि मैडम गांव में पहुंचतीं तो विकास कार्यों की हकीकत खुल जाती।

कोठिला गांव के बाहर निजी विद्यालय परिसर में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों के सवालों के जवाब में सिर्फ हां-हां करते चौपाल खत्म हो गई। प्रमुख सचिव के स्थलीय निरीक्षण नहीं किए जाने से कुछ लोगों में मायूसी दिखी। उनका कहना था कि मैडम गांव में आतीं खुद ही सच्चाई जान जातीं। समीक्षा के दौरान स्वच्छ भारत मिशन के तहत 241 शौचालय का निर्माण गांव में किया जाना है इनमें 203 का निर्माण हुआ है। शेष का निर्माण कराने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया। ग्राम पंचायत अधिकारी शालिनी त्रिपाठी ने बताया लाख कोशिश के बाद 125 लोग शौचालय का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। यह बात सुनकर प्रमुख सचिव ने सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय को निर्देशित किया कि इन्हें शौचालय का प्रयोग करने के लिए प्रेरित कराएं यदि प्रयोग नहीं करते हैं तो जांच कर शौचालय के धन की रिकवरी कराई जाए। महिलाओं से अपील की है कि शौचालय का प्रयोग करें। ग्राम प्रधान ने बताया कि शौचालय का निर्माण अल्पसंख्यक परिवारों के पास जमीन न होने के कारण नहीं हो सका। जवाब में प्रमुख सचिव ने इन परिवारों के लिए गांव में सरकारी जमीन पर शौचालय बनवाने को कहा है।
विज्ञापन

बिंदुवार समीक्षा के क्रम में प्रधानमंत्री आवास, लोहिया आवास, पेंशन आदि योजनाओं के बारे में लाभार्थी कलावती, प्रभावती, राधिका, कमलावती, प्रमिला, सितारा देवी, रामचन्द्र, सुमन से पूछताछ की। बाल विकास एवं पुष्टाहार में संतोषजनक नहीं पाए जाने पर नाराजगी जताई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई करने का निर्देश सीडीओ दिया। खाद्य सुरक्षा अधिनियम की सुविधाओं के बारे में ग्राम प्रधान वैद्यनाथ जायसवाल ने बताया यहां 99 प्रतिशत गरीब हैं। सभी को राशन कार्ड चाहिए। सीडीओ ने ग्रामीणों, लेखपाल, कानूनगो से गांव में ट्रैक्टर, बाइक, चार पहिया वाहन, जमीन आदि के बारे में पूछताछ की सभी ने नहीं में जवाब दिया। सही जानकारी न देने पर कानूनगो को फटकार लगाई। अंत में प्रमुख सचिव ने महिलाओं से महिला हेल्प लाइन 181 का लाभ उठाने की अपील की और विस्तार से जानकारी दी। 
इस दौरान डीएम अरविंद कुमार सिंह, एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ अरविंद कुमार पांडेय, जिला विकास अधिकारी आरपी सिंह, डीपीआरओ गोपालजी ओझा, डीसी मनरेगा अनिल सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट चंद्रमोहन गर्ग, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद पाठक, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी केएन श्रीवास्तव, बीडीओ मंजू त्रिवेदी, एडीओ पंचायत नवनीत मिश्र, ग्रामपंचायत अधिकरी शालिनी त्रिपाठी, ग्राम प्रधान वैद्यनाथ जायसवाल सहित जिले के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
कुपोषित बच्चों की मांग रिपोर्ट 
कोठली ग्राम पंचायत में प्रमुख सचिव बाल विकास रेणुका कुमार कुपोषित मिले 13 बच्चों के संबंध में कोई कदम नहीं उठाए जाने पर सीडीपीओ से सप्ताह के अंदर कार्रवाई रिपोर्ट देने को कहा है। यदि कुपोषितों की व्यवस्था सही नहीं की गई तो निलंबन की चेतावनी दी। हैंडपंपों से प्रदूषित पानी आने की भी जानकारी मांगी तथा ही रिबोर कराने को निर्देशित किया। बिजली ट्रांसफॉर्मर नहीं बदले जाने पर जेई को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

सोनहा थाने के लोग खुश 
कोठली के बाद प्रमुुख सचिव निरीक्षण क्रम में सोनहा थाने पहुंचने की सूचना थी। दीवान महेंद्र पासवान ने थाने के सभी अभिलेखों को दुरुस्त कर परिसर में साफ-सफाई भी करा दी थी। दौरा टलने से राहत की सांस ली। थाना प्रभारी अरविंद कुमार शाही ने  बताया की प्रमुख सचिव के निरीक्षण की उम्मीद थी। पूरी तैयारी की गई थी। लेकिन वापस बस्ती के लिए रवाना हो गईं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें