बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के डड़वा लगुनी गांव के एक व्यक्ति ने राम मंदिर के संबंध में आपत्तिजनक रील्स बनाया। आरोप है कि उसने मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी। जानकारी होने पर पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में महादेवा चौकी इंचार्ज अवनीश कुमार सिंह ने तहरीर देकर बताया कि कुआनो नदी के पास डड़वा लगुनी के विजय यादव ने रील्स बनाया, जिसे उसने अपने ट्वीटर हैंडल पर पोस्ट किया। रील्स में विवादित बोल हैं। इससे एक वर्ग विशेष की भावनाएं आहत हो रही हैं। सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ने तथा शांति व्यवस्था भंग की आशंका बनी हुई है। जान से मारने की धमकी विषयक व गोली मरवाने की धमकी जैसा कथन किया गया है, जो संवैधानिक मर्यादा के विपरीत है। संवाद