फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना में 1040 दिव्यांगों को मिलेगी छत

Tue, 05 Sep 2023 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत जिले में 1040 दिव्यांगों को छत मुहैया कराई जाएगी। आवासों के निर्माण की स्वीकृति शासन से मिल गई है। जल्द ही निर्माण के लिए धनराशि भी जारी हो जाएगा। जिले में करीब 1200 पात्रों का आवास के लिए सर्वे कराकर पोर्टल पर डाटा फीड किया गया था। जिसमें करीब 1117 आवासों की स्वीकृति शासन स्तर से की गई है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि जिले में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों के लिए आवास की स्वीकृति शासन से मिली है। इसकी धनराशि ब्लॉकों को भेजने की कार्रवाई चल रही है। पात्रों को आवास दिलाने के लिए प्रशासन ने पिछले साल सर्वे कराया था। स्वीकृत हुए कुल 1117 आवासों में से 65 आवास दैवीय आपदा के हैं। इन लोगों के घर बारिश, आग व अन्य कारणों से गिर या जल गए थे। जांच में यह लोग पात्र पाए गए। पांच आवास कुष्ठ रोगियों के लिए स्वीकृत हुए हैं। इन रोगियों के पास अभी तक सिर छुपाने के लिए छत नहीं थी। जेई-एईएस के मरीजों के लिए भी सात आवास की स्वीकृति शासन ने दी है। उक्त के अलावा 1040 आवास दिव्यांगों के लिए स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा चालू वित्तीय वर्ष में 570 प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।



-

जिले में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में दिव्यांगों के लिए आवास की स्वीकृति शासन से मिली है। आवास निर्माण के लिए प्रथम किस्त जारी करने की कवायद चल रही है। ब्लॉकों से पत्रावली मांगी गई है। इसके बाद स्वीकृति पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




-नीरज कुमार झा, परियोजना निदेशक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें