फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुख्य अभियंता ने जानी पेयजल की हकीकत, मौके का लिया जायजा

Thu, 11 Jan 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सल्टौआ। मुख्य अभियंता जल निगम विश्व दीपक ने तकनीकी टीम के साथ बृहस्पतिवार को सल्टौआ के पिटाउट व सदर ब्लाॅक के हरदिया ग्राम पंचायतों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने टीम के साथ पेयजल की स्थिति का जायजा लिया व जिम्मेदारों को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

पिटाउट में टीम ने पाइप लाइन डालने में मानकों की गुणवत्ता जानने के लिए खोदाई कराकर देखा। विश्व दीपक ने अधिशासी अभियंता जल निगम जनार्दन सिंह को कमियां दूर कराकर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। कहा कि शासन कि मंशा के अनुरूप हर परिवार को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाना है। इस काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराए जाने का निर्देश दिया। कहा कि पंप चालक को नियमित मानदेय का भुगतान किया जाए। साथ ही उपभोक्ताओं को समय से बिल का भुगतान करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। इस मौके पर अवर अभियंता अश्वनी कुमार, उप खंड अधिकारी योगेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें