बस्ती। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने एसआईआर के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही और आयोग के निर्देशों की अवहेलना पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी। निर्देश दिए कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी हो। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनैतिक दलों और मतदाताओं से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग करने की अपील की। उन्होंने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर प्रगति जानी। कहा कि आयोग के दिशा-निर्देशों, कार्यक्रमों और इसकी प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि एसआईआर के दौरान कहीं से भी गड़बड़ी की शिकायत नहीं आनी चाहिए। सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हो सकें। इसके लिए पूरी सतर्कता बरती जाए। सभी राजनैतिक दलों से बूथ लेबल एजेंट (बीएलए) नियुक्त करने का अनुरोध भी किया गया है। यह पुनरीक्षण कार्यों में बीएलओ का सहयोग करेंगे।