फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकन पॉक्स ने पांव पसारा, 15 चपेट में

Sun, 19 Mar 2017 11:09 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी की शुरुआत होते ही खसरा व चिकन पॉक्स ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। करीब एक माह से इसकी चपेट में महसों गांव है। यहां चिकित्सीय टीम ने दवा आदि बांटी थी, मगर इसके बाद भी हालात नहीं बदले। रविवार को गांव में पंद्रह लोग इसकी चपेट में आ गए हैं। इसकी भनक अभी चिकित्सा प्रशासन को नहीं है।
विज्ञापन


 गांव में पहले तेज बुखार से लोग पीड़ित हुए। इसके बाद उनके शरीर पर दाने निकल गए। हालांकि ग्रामीण इसे देवी का प्रकोप मान कर पूजा पाठ करने में जुटे हैं, मगर अभी लोगों को राहत नहीं मिली है। इससे पूर्व भी इसी गांव में कई बच्चे, महिलाएं व बुजुर्ग चिकन पाक्स की चपेट में आए थे, मगर अब वे पूरी तरह ठीक हैं, मगर इनके घरों में प्रकोप फैल गया है। गांव की दस वर्षीय माधुरी, 18 वर्षीय रंजना, छह वर्षीय अरुण, चार वर्षीय अनमोल, आठ वर्षिया अंकिता, 14 वर्षीय अफसरुल, 16 वर्षीय तमन्ना, दस वर्षीय माधुरी द्वितीय, पांच वर्षीय विवेक, दस वर्षीय मुतालुद्दीन के अलावा 15 वर्षीय मोनू व अनूप, आठ वर्षीय परमहंस, नौ वर्षीय रोशनी सहित कुल पंद्रह लोग चिकन पॉक्स की चपेट में हैं। कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि महसों में चिकित्सालय दल भेज कर दवा आदि वितरित करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें