फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसायन विज्ञान की परीक्षा में ककहरे से भरा पन्ना

Sat, 25 Mar 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा में सख्ती का असर दिखने लगा है। इंटर कमेस्ट्री के पेपर  में किसी परीक्षार्थी ने प्रश्नों का उत्तर देने के बजाय हिंदी वर्णमाला के अक्षर, क, ख, ग, घ लिखा है। सचल दल यह देखकर दंग रह गया।
विज्ञापन


शनिवार को डीओआईएस राजेश  कुमार आर्य की टीम ने चार स्कूलों का निरीक्षण किया। राम बाबू रमानंद देवी बालिका इंटर कॉलेज बनकटी में भगीरथी पंखोबरी के बच्चों का सेंटर आया हैं। निरीक्षण के दौरान टीम के सदस्यों ने जब परीक्षार्थी की कॉपी देखी तो कुछ पन्ने सादे थे। जबकि बाकी ने हिंदी वर्णमाला के क, ख, ग, घ अक्षर लिखा गया था। स्कूलों में पढ़ाई का स्तर इस पेपर में साफ दिखा। बोर्ड परीक्षा में नकल रुकने का असर है नकलची सादी कापी ही जमा कर दे रहे हैं। अधिकारी की मानें तो ये लोग फार्म भरने के बाद अब परीक्षा देने आए हैं। एचआर उपाध्याय कॉलेज  बनकटी, राम जानकी कन्या कॉलेज का दस्ते ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें