महादेवा। उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की महादेवा शाखा की ओर से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) के अंतर्गत ग्राम धौरुखोर निवासी स्व. फूल कुमारी के निधन के उपरांत उनके पति सुरेश को दो लाख रुपये की बीमा दावा राशि प्रदान की गई। शाखा प्रबंधक रुचि वाजपेयी ने सोमवार को उन्हें चेक सौंपा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना आमजन के लिए बेहद उपयोगी है। परिवार के किसी सदस्य की असमय मृत्यु होने पर यह योजना आर्थिक संकट के समय परिजनों को सहारा प्रदान करती है। उन्होंने ग्रामीणों और बैंक ग्राहकों से अपील की कि वे योजना समेत अन्य बीमा योजनाओं से जुड़कर अपने परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करें। संवाद