बस्ती। लालगंज पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने के मामले में चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है। इस संबंध में विनीत पांडेय ने तहरीर दी। आरोप लगाया है कि गांव की महिला ने विपक्षी के साथ घर में घुसकर मारपीट की। तोड़फोड़ करते हुए उसके बेटे यशवीर का पैर तोड़ दिया। जान से मार देने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष की पीड़िता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि सोमवार को सुबह टहलने के दौरान विनीत पांडेय ने उसका मुंह दबाकर सूनसान जगह पर ले जाकर छेड़खानी की और कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने विनीत पांडेय, राहुल पांडेय व जगदीश पर केस दर्ज किया है। संवाद