फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शेयर ट्रेडिंग में अच्छी कमाई का झांसा देकर 12 लाख रुपये की ठगी

Sun, 23 Jun 2024 02:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यादा कमाई का लालच देकर ऑनलाइन जमा कराते हैं रुपये
विज्ञापन

साइबर थाने में दो केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिये कमाई करने के बढ़ते शगल का फायदा उठाकर साइबर अपराधियों ने ठगी का नया तरीका ढूंढ लिया है। शेयर ट्रेडिंग से ज्यादा कमाई का लालच देकर यूपीआई से रुपये मंगाते हैं। ऐसे दो मामले शनिवार को सामने आए। इसमें डीमैट एकाउंट खोलवाकर 12 लाख रुपये की ठगी की गई है। साइबर थाने में दोनों मामले का केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय मेंं कार्यरत किरन कुमारी ने साइबर क्राइम थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उनके पास एक मोबाइल नंबर से कॉल आई। बताया गया कि ट्रेडिंग में अगर वह रकम लगाएंगी तो ज्यादा फायदा मिलेगा। विभिन्न नंबरों से बातों में फंसाकर डीमैट एकाउंट खोलवाया, जिसमें विभिन्न तिथियों में छह लाख सात हजार 500 रुपये फोन-पे के जरिये जमा कराए। इसके बाद वह रुपये खाते से गायब हो गए।
विज्ञापन

ठीक ऐसा ही मामला दुबौलिया थाना क्षेत्र के चुइल बाबू निवासी रवींद्र नाथ वर्मा के साथ हुआ। साइबर थाने में दी गई तहरीर में बताया है कि उनके मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर ट्रेडिंग में पैसा लगाने का झांसा दिया। उसने अच्छी कमाई का झांसा देकर विभिन्न खातों में छह लाख 153 रुपये जमा करवा लिए। इसके बाद से खाता बंद है। साइबर थाने के प्रभारी निरीक्षक विकास यादव ने बताया कि दोनों मामलों में आईटी एक्ट के साथ ही धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

...
दो दिन पहले नोएडा में पकड़ा गया था गिरोह
दो दिन पहले नोएडा पुलिस ने इसी तरह की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह को पकड़ा था। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफोर्म के जरिये धोखाधड़ी कर फर्जी फर्मों के नाम से खोले गए खातों में धोखाधड़ी संबंधित धनराशि ट्रांसफर की गई थी। खातों को खोलने के लिए अपने आप को व्यापारी बताकर दिल्ली में दुकान किराये पर ली गई थी। उस दुकान के पते पर विभिन्न फर्म के बैनर व मुहर तैयार कराकर विभिन्न बैंकों में फर्जी फर्मों के नाम पर खाता खोले गए, जिसमें धोखाधड़ी से संबंधित करोड़ों रुपये की धनराशि ट्रांसफर की गई थी।
...
विशेषज्ञों की राय, बरतें एहतियात
- कभी भी अनचाहे मैसेज, लिंक को ओपन न करें, ओटीपी कभी शेयर न करें।
- एसएमएस अलर्ट को ऑन रखें ताकि हर ट्रांजिक्शन का अपडेट मिलता रहे।

- डेबिट व क्रेडिट कार्ड के सीवीवी नंबर को मोबाइल पर ट्रांजिक्शन के समय छिपा कर रखें
- ऑनलाइन शॉपिंग में लेनदेन की अधिकतम लिमिट को कम रखें।

- बैंक में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर को लोगों में कॉन्टैक्ट के लिए साझा न करें।

- किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने फोन में एप डाउनलोड न करें।

- गूगल पर कस्टमर केयर सर्च करने की बजाय आधिकारिक वेबसाइट से नंबर लें
- हर एक या दो हफ्ते में अपने शॉपिंग अकाउंट का पासवर्ड बदलें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें