विक्रमजोत। राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत इन दिनों कर्मचारियों की कमी और संसाधनों के अभाव से जूझ रहा है। इसका सीधा असर यहां आने वाले मरीजों और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है।
हाईवे से सटे होने के कारण सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले मरीजों को सबसे पहले सीएचसी विक्रमजोत लाया जाता है लेकिन संसाधनों की कमी के चलते कई बार प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर करना पड़ता है। इससे गंभीर मरीजों के उपचार में देरी होने की आशंका बनी रहती है।
प्रभारी चिकित्सक डाॅ. अतुल सिंह का ने बताया कि सीएचसी पर चिकित्सक का कुल छह पद सृजित है, जिनमें फिजिशियन, जनरल फिजिशियन, दंत चिकित्सक, बाल रोग विशेषज्ञ, सर्जन, महिला चिकित्सक जिसके सापेक्ष फिजिशियन, जनरल फिजिशियन, दंत चिकित्सक उपलब्ध हैं। जिनमें एक अधीक्षक हैं। आपात कालीन स्थिति में चौबीस घंटे एक चिकित्सक की तैनाती रहनी चाहिए। संवाद