फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग राष्ट्रीय महामार्ग घोषित - सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग राष्ट्रीय महामार्ग घोषित : सांसद
विज्ञापन

प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के प्रति आभार जताया
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। केंद्र सरकार के मखौड़ाधाम से शुरू होने वाले ऐतिहासिक चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग को राष्ट्रीय महामार्ग घोषित किया गया। इस उपलब्धि पर सांसद हरीश द्विवेदी ने जिले की जनता की ओर से प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री के प्रति आभार जताया है। मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा की ओर से जारी बयान में सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि विकसित बस्ती के संकल्प को पूरा करने के लिए सतत प्रयत्नशील हूँ। केंद्र सरकार ने 2014 में पहली बार सुनियोजित विकास की रूपरेखा खींचने के साथ ही विकास व जन सरोकार के कार्यों को आगे बढ़ाना आरंभ किया। कहा कि चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग को राष्ट्रीय महामार्ग घोषित होने से इस मार्ग से जुड़े गांवों में विकास की संभावना बढ़ गई है। इससे सुगम यात्रा के साथ ही रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे। अच्छी सड़क होने से जिले में पर्यटकों का आगमन बढ़ेगा। जिससे अंतरराष्ट्रीय पटल पर बस्ती का नाम रोशन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें