बनकटी, बस्ती। प्रत्येक शुक्रवार को ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतों में ग्राम चौपाल आयोजित की जाती है। इसमें गांवों के विकास और कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े सभी विभागों के ब्लॉक स्तरीय अफसरों की मौजूदगी होनी चाहिए, लेकिन बनकटी ब्लाॅक के कोहड़वा व पिकौरा शुक्ल ग्राम पंचायत में आयोजित चौपाल में राजस्व विभाग, जल निगम, नलकूप, खाद्यान्न, स्वास्थ्य आदि विभागों के अधिकारी नहीं पहुंचे। इसके चलते समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। नतीजतन एक और चौपाल की औपचारिकता पूरी हो गई।
चौपाल में बीडीओ केदारनाथ कुश्वाहा, आईएसबी रामप्रकाश तिवारी, एडीओ समाज कल्याण राजन चौधरी सुबह 10 बजे शुरू हुई चौपाल में पहुंच गए। यहां इन अधिकारियों ने चौपाल में पहुंचे ग्रामीणों को अपने अपने विभागों कि जानकारी दी। तो वहीं रामावती, रीता , किरन, आरती, प़भावती, मेनिका, सीताबी, मीरा, उलफाती आदि महिलाओं के आवास, शौचालय न मिलने की समस्या का समाधान फिर से कागजों में दर्ज हो गया।
इस मौके पर बबलू दुबे, परशुराम यादव, पप्पू यादव, धीरज कुमार, अजय चौधरी, राजेश चौधरी, अनवर शा, दया यादव आदि मौजूद रहे।