फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदले गए छह थानेदार, नए को मिली कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदले गए छह थानेदार, नए को मिली कमान
विज्ञापन

बस्ती। अपराध पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए एसपी ने रविवार देर शाम सोनहा, दुबौलिया, नगर, कलवारी, लालगंज और हर्रैया में थानेदार बदल दिए। पहले से तैनात थानेदारों को हटाकर उनकी जगह नए को तैनाती दी है।
वहीं, देवीपाटन रेंज में स्थानांतरणाधीन इंस्पेक्टर सतानंद पांडेय को कार्यमुक्त कर दिया गया है। हटाए गए थाना प्रभारियों की जगह पुलिस लाइंस और अन्य शाखाओं में तैनात इंस्पेक्टर तथा एसआई को कमान सौंपी गई है। पुलिस लाइंस से इंस्पेक्टर अरविंद कुमार कोरी को नगर और राम कृष्ण मिश्र को सोनहा का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है।
विज्ञापन

सोनहा के एसएचओ रहे अशोक कुमार सिंह को डीसीआरबी तथा शिकायत प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया है। सर्विलांस सेल में तैनात विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी को हर्रैया तथा हर्रैया के एसएचओ विकास यादव को क्राइम ब्रांच में भेजा गया है। डीसीआरबी प्रभारी विजय कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक दुबौलिया और दुबौलिया के एसएचओ रहे अनिल कुमार को सर्विलांस प्रभारी बनाया गया है। रेंज कार्यालय से संबद्ध रहे रोहित कुमार उपाध्याय को लालगंज का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन

वहां से राजकुमार पांडेय को एसपी ने अपराध शाखा से संबद्ध कर दिया है। कोतवली में तैनात अरविंद कुमार शाही को कलवारी की कमान सौंपी गई है। कलवारी के एसओ अनिल कुमार सिंह को स्वाट टीम का प्रभारी बनाया गया है। स्वाट प्रभारी रहे विनोद यादव को अपराध शाखा से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें