फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में फिर परिवर्तन, यात्रियों की सांसत

Fri, 17 Jan 2025 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती-गोंडा रेल मार्ग के बरूवाचक रेलवे स्टेशन के पास उपरिगामी पुल निर्माण के चलते किया गया रूट ब्लॉक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के बस्ती-गोंडा रेल मार्ग स्थित बरूवाचक रेलवे स्टेशन के पास गेट संख्या 257 पर सड़क उपरिगामी पुल निर्माण के चलते रेलवे प्रशासन की ओर से ब्लॉक दिया गया है। इसके चलते कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित कर दिए गए हैं। जबकि कुछ ट्रेनों को विलंब से चलाया जाएगा।

रेलवे प्रशासन की ओर से एक बार फिर बस्ती-गोंडा रेल मार्ग पर ब्लॉक दिया गया है। ऐसे में बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते गोंडा जंक्शन को जाने वाली ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। रेलवे बोर्ड की ओर से 18, 19 और 20 जनवरी को अमृतसर-दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन को गोंडा-बढ़नी के रास्ते चलाई जाएगी। 18 जनवरी को साबरमती से चलकर अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन गोंडा-बढ़नी के रास्ते चलाई जाएगी।
विज्ञापन

18, 19, 20 और 21 जनवरी को चलने वाली कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन को गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी। यह ट्रेन उस दिन खलीलाबाद, बस्ती रेलवे स्टेशन पर नहीं आएगी। 20 जनवरी को गोरखपुर-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन गोरखपुर-बढ़नी-गोंडा के रास्ते चलाई जाएगी। 19 जनवरी को चलने वाली चंडीगढ़- डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन गोंडा-बढ़नी के रास्ते गोरखपुर को जाएगी। 20 जनवरी को अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन गोंडा-बढ़नी के रास्ते गोरखपुर जाएगी।

..


इन ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाया जाएगा

ब्लॉक के चलते आगामी 19 जनवरी को पूणे-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से 15 मिनट नियंत्रित (देरी) कर चलाई जाएगी। 22 जनवरी को डिब्रूगढ़-नई दिल्ली विशेष ट्रेन अपने निर्धारित समय से 30 मिनट नियंत्रित कर जाएगी। 22 जनवरी को गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस ट्रेन दो घंटे देरी से चलेेगी।
विज्ञापन


..
कोट


रेल मार्ग को और बेहतर बनाने के साथ यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के रेलवे स्टेशनों एवं रेल लाइन पर तेजी से कार्य कराए जा रहे हैं। इसके चलते रेलवे प्रशासन की ओर से ब्लॉक दिया जा रहा है। बस्ती-गोंडा रेल खंड के बीच बरूवाचक स्टेशन के पास ब्लॉक के चलते कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। जबकि कुछ ट्रेनों को नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
-पंकज कुमार सिंह, मुख्य जन संपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें