फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चंडीगढ़ और अमृतसर-जनसेवा एक्सप्रेस 27 फरवरी तक निरस्त

विज्ञापन
बस्ती रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा करते यात्री।संवाद
विज्ञापन
बस्ती। कोहरे के चलते रेलवे प्रशासन की ओर से कुछ और ट्रेनों को लंबे समय तक के लिए निरस्त कर दिया गया है। इसके चलते नियमित चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बढ़ती जा रही है। बस्ती के रास्ते जाने वाली चंडीगढ़ एक्सप्रेस और अमृतसर-जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन को 27 फरवरी तक निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन




ठंड के मौसम में कोहरे का असर एक्सप्रेस ट्रेनों पर जबरदस्त पड़ रहा है। ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। कई ट्रेनें कई-कई घंटों की देरी से चल रही हैं। कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों को लंबे समय तक निरस्त कर दिया गया है। रेलवे प्रशासन की ओर से चंडीगढ़ अप-डाउन एक्सप्रेस ट्रेन और पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर को जाने वाली अमृतसर-जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेन को 27 फरवरी तक निरस्त कर दिया गया है।
इसके अलावा बुधवार को पाटलिपुत्र व अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन भी निरस्त रही। स्पेशल ट्रेनों के निरस्त होने से नियमित ट्रेनें दिसंबर माह तक फूल हो गई हैं। लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहे हैं और मजबूर होकर जैसे-तैसे यात्रा करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कोहरे के चलते रेलवे प्रशासन ने कुछ स्पेशल ट्रेनों को निरस्त कर दिया है, जबकि कुछ ट्रेनें कोहरे और कहीं-कहीं पर ब्लॉक के चलते विलंब हो जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें