फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रिहायशी झोपड़ी उजाड़ी आरोपियों का चालान

Sat, 05 Apr 2025 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के तेलियाडीह नौआगाड़ा गांव में शुक्रवार की सुबह रिहायशी छप्पर को कुछ लोगों ने उजाड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में ले लिया। झोपड़ी उजाड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। पुलिस ने पंडित निषाद की शिकायत पर छह लोगों पर केस दर्ज कर हिरासत में लिए गए लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान कर दिया। महराजगंज चौकी क्षेत्र के नौआगाड़ा गांव के पंडित निषाद प्राथमिक विद्यालय के समीप करीब 15 साल से झोपड़ी डालकर परिवार के साथ रहते हैं। उस जमीन को गांव के ही कुछ लोग अपना बताते हैं। शुक्रवार सुबह कुछ लोग झोपड़ी उजाड़ने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने गई। प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है। विवाद की आशंका को देखते हुए दोनों पक्षों के लोगों का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें