फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पानी की आपूर्ति के लिए सौंपा ज्ञापन

Sat, 05 Apr 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर के मोहल्ला कटरा पतेलवा बाईपास में करीब डेढ़ वर्ष से वाटर सप्लाई बंद है। मोहल्ले के नागरिकों ने शुक्रवार को प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा गया है कि रोड के चौडीकरण के समय जलकल विभाग से यह कहा गया था कि रोड के चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण होने के उपरान्त मोहल्ले में वाटर सप्लाई व्यवस्था प्रारम्भ कर दी जायेगी। परंतु रोड के चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण होने के डेढ़ साल बाद भी सप्लाई को चालू नहीं की गई। जिसके कारण मोहल्ले के समस्त निवासियों को पानी की आपूर्ति व्यवस्था के सम्बन्ध में अत्यन्त कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले में कुछ लोगों ने वाटर सप्लाई की ऐसी खराब व्यवस्था होने के कारण व्यक्तिगत नलकूप लगवाया परंतु वाटर लेवल बहुत नीचे जाने के कारण उन नलकूपों में भी पानी नहीं आ रहा है। अब्दुल्लाह खां, अमीर चंद, राम प्रसाद आदि ने अविलंब पानी आपूर्ति कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें