फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढे में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गड्ढे में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत
विज्ञापन

गौर(बस्ती)। तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा ट्रैक्टर चालक उस समय हादसे का शिकार हो गया जब वह गौर-टिनिच मार्ग पर शुक्रवार को दोपहर में दुबौलिया गांव के पास मोड़ पर अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। जबकि उस पर बैठा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और बीच-बचाव में जुट गए।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्रामसभा केसरई निवासी अंकुश चौधरी (24) दोपहर में खेत की जुताई के लिए बेलहिया गांव के दुर्गा प्रसाद चौरसिया का ट्रैक्टर लेकर दुबौलिया गांव रोटावेटर लेने जा रहे थे, तभी दुर्गा प्रसाद का 22 वर्षीय लड़का राजकुमार भी ट्रैक्टर पर बैठ गया। अभी वह गौर-टिनिच मार्ग पर दुबौलिया गांव के निकट पहुंचे की मोड़ पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गयी। इस दुर्घटना में अंकुश ट्रैक्टर के नीचे दब गया। जबकि राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह से अंकुश को बाहर निकाल इलाज के लिए पहले गौर सीएचसी ले गए। जहां अधीक्षक डॉ रजनीश श्रीवास्तव ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। जबकि राजकुमार का इलाज गौर सीएचसी पर चल रहा है। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें